Gut Detox Foods
गट डिटॉक्स फूड्स: पेट की सफाई और पाचन को मजबूत बनाने वाले 10 बेहतरीन खाद्य पदार्थ
आजकल ज्यादातर लोगों को गैस, सूजन, कब्ज, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है—गट (आंतों) में जमा टॉक्सिन, गलत खान-पान और खराब पाचन।
अगर गट साफ और हेल्दी हो तो शरीर की 70% बीमारियाँ खुद-ब-खुद दूर होने लगती हैं।
इसीलिए आज हम जानेंगे ऐसे 10 Gut Detox Foods, जो आपके पाचन तंत्र को अंदर से साफ करते हैं और गट माइक्रोबायोम को मजबूत बनाते हैं।
1) गुनगुना पानी + नींबू
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू लेने से पेट की सफाई टॉक्सिन बाहर मेटाबॉलिज़्म तेज होता है। यह सबसे आसान गट डिटॉक्स रेमेडी है।
2) दही / प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ :-
दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों में जाकर पाचन सुधारते हैं। दही के
नियमित सेवन से गैस कम , कब्ज में राहत , पेट हल्का महसूस होता है।
3) फाइबर से भरपूर फल (सेब, नाशपाती, पपीता)
इन फलों में मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों की सफाई करते हैं।
सेब में पेक्टिन होता है जो गट माइक्रोब को मजबूत बनाता है।
4) हरी सब्जियाँ (पालक, लौकी, तोरई)
ये सब्जियाँ आसानी से पचती हैं और पेट में जमा गंदगी को निकालने में मदद करती हैं।
लौकी पानी से भरपूर और बेहद हल्की होती है—गट डिटॉक्स के लिए perfect।
5) त्रिफला :-
आयुर्वेद में त्रिफला को सबसे शक्तिशाली गट क्लेंजर माना जाता है। रात में आधा चम्मच गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज , पेट दर्द , खाना न पचना सब ठीक होने लगता है।
6) ओट्स :-
ओट्स का फाइबर आंतों के अंदर जमी गंदगी को खुरचकर निकालता है। इसे सुबह के नाश्ते में शामिल करने से पेट पूरे दिन हल्का रहता है।
7) अदरक :-
अदरक पेट की सूजन, भारीपन और अपच दूर करता है।
अदरक की चाय या गुनगुने पानी में अदरक मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद है।
8) फर्मेन्टेड फूड्स (इडली, कांजी, किमची, अचार)
इनमें नैचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों को हेल्दी रखते हैं।
नियमित सेवन से गट माइक्रोबायोम मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्याएँ घटती हैं।
9) नारियल पानी :-
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और गट को अंदर से ठंडक देता है। ऐसिडिटी और गैस में तुरंत आराम देता है।
10) मेथी के बीज (फाइबर बूस्ट)
रात भर भिगोए हुए मेथी दाने सुबह खाने से कब्ज , गैस ,अपच में झट से राहत मिलती है।
गट हेल्थ सुधारने के 5 आसान नियम
सिर्फ खाने से ही नहीं, ये आदतें भी गट को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं:
✔ खाना धीरे-धीरे चबाकर खाएँ
✔ दिन में 8–10 गिलास पानी
✔ प्रोसेस्ड फूड्स से दूर
✔ नियमित व्यायाम/वॉक
✔ रात को हल्का भोजन
निष्कर्ष :-
गट की सफाई शरीर की संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है।
अगर आप रोजाना अपने आहार में दही, फल, अदरक, त्रिफला, हरी सब्जियाँ, नारियल पानी और फाइबर जैसे खाद्य पदार्थ जोड़ते हैं, तो कुछ ही दिनों में पेट हल्का , पाचन मजबूत , सूजन कम , ऊर्जा बढ़ना जैसे बदलाव महसूस होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your support